

इटावा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जसवंतनगर इलाके में एक नहर में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जसवंतनगर इलाके में एक नहर में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू किया।
भोगनीपुर नहर में मिला का शव
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि इटावा से होकर गुजरी भोगनीपुर नहर में गुरुवार को एक महिला का शव पड़ा मिलने के बाद पुलिस को मामले के बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी दिखाई दी। बताते चलें कि मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय भूपत रेलवे फाटक के पास का है। यहां से गुजरी नहर में कुछ लोगों ने एक महिला के शव को पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद लोगों के हाथ पांव फूल गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
नहर में पड़े शव को बाहर निकाला
सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां नहर में पड़े शव को बाहर निकाला गया। महिला की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बता दे कि महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पायजेब और लाल रंग की चूड़ियों
जानकारी के मुताबिक, शव कई घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका ने सामान्य परिधान में नीले रंग का ब्लाउज और फिरोज़ी रंग का पेटिकोट के साथ सफ़ेद धातु की पायजेब और लाल रंग की चूड़ियों को पहन रखा है और शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं।
महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस
नहर में महिला का शव पड़ा मिलने के मामले के बारे में क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने मामले के बारे में जानकारी दी और बताया कि आसपास की जिले में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल में महिला के बारे में अभी तक कोई भी ठोस जानकारी नहीं पता चल सकी।