11 दिन तक छिपा रहा राज, महिला से मुलाकात न होने के बाद रास्ते में क्या हुआ था आशीष के साथ? अब हुआ पर्दाफाश

एटा में 11 दिन पहले हुई युवक की हत्या का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। शुरुआत में जिस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, उसकी असली वजह पूछताछ में सामने आई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 June 2026, 5:08 PM IST
google-preferred

Etah: एटा जिले में 9 जून की रात हुई युवक आशीष की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। थाना अलीगंज पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल अवैध 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा एसएसपी डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में किया गया।

प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश बनी वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश मुख्य कारण थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम राज खोले। उसने बताया कि घटना वाली रात वह एक महिला से मिलने गया था, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला। इस बात से नाराज होकर वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात आशीष से हो गई।

तिलक समारोह में गया था परिवार, लौटे तो उड़ गए होश… फौजी के घर क्यों मचा हड़कंप?

पुरानी पिटाई का डर बना जानलेवा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले भी आशीष से उसका विवाद हो चुका था। उसे डर था कि इस बार भी आशीष उसके साथ मारपीट कर सकता है। इसी डर और गुस्से में उसने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

Mau News: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

11 दिन बाद खुला हत्या का राज

हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Location :  Etah

Published :  20 June 2026, 5:08 PM IST

Related News

Advertisement