हमीरपुर में बेरी रोड पर होटल में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बम की तरह फटा सिलेंडर

हमीरपुर के कुरारा पुलिस स्टेशन इलाके में बेरी रोड पर स्थित एक होटल में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 June 2026, 5:06 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग लगते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया और उसकी चपेट में आने से एक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के दौरान होटल में रखे पांच अन्य गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि ये सिलेंडर भी आग की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी से निषाद समाज में आक्रोश, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पांच सिलेंडर सुरक्षित निकालकर टाला गया बड़ा हादसा

दमकल विभाग के जवानों ने जोखिम उठाते हुए होटल के भीतर मौजूद अन्य गैस सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आसपास के क्षेत्र को भी संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

 

Location :  Hamirpur

Published :  20 June 2026, 4:59 PM IST

Related News

Advertisement