हिंदी
New Delhi: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की बात कह रहे हैं।
पार्टी चीफ अभिजीत दीपिके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "चाहे लाठीचार्ज हो जाए, चाहे गिरफ्तारी हो जाए, लेकिन यहां से कोई नहीं हिलेगा। हम अपनी आवाज उठाने आए हैं और अपनी बात सरकार तक पहुंचाकर ही वापस जाएंगे।"
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। जंतर-मंतर पर माहौल पूरी तरह आंदोलनमय बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं। वहीं, अभिजीत दीपिका ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की अपील की है।
फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 20 June 2026, 5:41 PM IST