मैनपुरी पुलिस का चोरों के सिंडिकेट पर कड़ा प्रहार, 8 चोरी की बाइकों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

मैनपुरी थाना घिरोर पुलिस, एंटी व्हीकल थेफ्ट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। महाकाल ढाबा के पास हुई इस घेराबंदी में आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 June 2026, 4:03 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी में जनपद की थाना घिरोर पुलिस, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

दो संदिग्ध व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कुरावली के पर्यवेक्षण में थाना घिरोर पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने 20 जून को घिरोर-करहल मार्ग स्थित महाकाल ढाबा के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफाम पुत्र सिराज खान निवासी नगला फक्कड़पुरा, करहल, थाना जसवंतनगर जनपद इटावा तथा असलम कुरैशी पुत्र जमील निवासी कटरा बिल्लोचंद, करहल, थाना जसवंतनगर जनपद इटावा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

मैनपुरी में दरोगा जी मांग रहे थे “2 पेटी” की रिश्वत, ऑडियो वायरल होते ही सब-इंस्पेक्टर पर चला विभागीय चाबुक

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

इस संबंध में थाना घिरोर पर मु0अ0सं0 170/26 के तहत धारा 317(2), 317(5) एवं 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई इस गिरफ्तारी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

 

Location :  Mainpuri

Published :  20 June 2026, 4:03 PM IST

Advertisement