हिंदी
मैनपुरी पुलिस महकमे में हड़कंप (Img: Dynamite News)
Mainpuri: मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र से एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में एक उपनिरीक्षक और आरोपी पक्ष के परिजन के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में मुकदमे को लेकर चर्चा के साथ-साथ कथित रूप से “2 पेटी” की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।
मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भोगांव से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए उपनिरीक्षक मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Mainpuri: खेत में काम करते-करते अचानक किसान के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखते ही ग्रामीण हुए दंग
पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो की जांच के साथ-साथ संबंधित उपनिरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच में जुटा है और वायरल ऑडियो की वास्तविकता तथा उसमें लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
Location : Mainpuri
Published : 17 June 2026, 3:29 PM IST
Topics : mainpuri Mainpuri Police up crime Viral Audio Case