महर्षि आश्रम घोटाले में ईडी ने नोएडा के अफसरों से की पूछताछ, डाइनामाइट न्यूज़ ने उठाया था मुद्दा

नोएडा के चर्चित महर्षि आश्रम भूमि घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। ईडी ने नोएडा के दो सब-रजिस्ट्रार से दिल्ली कार्यालय में पूछताछ की है और 1992 से अब तक की सभी रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड तलब किया है। करीब 200 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 June 2026, 2:45 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा के महर्षि आश्रम घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से तेजी के साथ जांच शुरू हो गई है। ईडी ने इस घोटाले में नोएडा में तैनात दो सब-रजिस्ट्रार को दिल्ली दफ्तर बुलाया और पूछताछ की। आपको बता दें कि डाइनामाइट न्यूज़ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बीते 21 मई 2026 को "नोएडा में 200 करोड़ रुपए का घोटाला, योगी सरकार में बैठे अधिकारियों ने खजाने को लुटवाया! पढ़ें यूपी की आर्थिक राजधानी का बड़ा मामला" नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

वर्ष 1992 से लेकर अब तक का डाटा मांगा

ईडी ने इस मामले में गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। सिर्फ पूछताछ नहीं बल्कि अगले कुछ दिनों के भीतर इस मामले में पूरी रिपोर्ट भी देनी होगी। मामला नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा हुआ है, इसलिए ईडी की टीम कभी भी प्राधिकरण आ सकती है और जांच कर सकती है। ईडी ने नोएडा निबंधन विभाग से 1992 से लेकर अब तक हुई प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का डाटा भी मांगा है। इसके बाद नोएडा में हलचल तेज हो गई है।

नोएडा में 200 करोड़ रुपए का घोटाला, योगी सरकार में बैठे अधिकारियों ने खजाने को लुटवाया! पढ़ें यूपी की आर्थिक राजधानी का बड़ा मामला

करीब 200 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ

आपको बता दें कि सेक्टर-110 के पास महर्षि आश्रम के आसपास की जमीन पर कॉलोनाइजरों ने कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। देखते ही देखते यहां फ्लैट, विला और दुकानें बन गई हैं। बताया जा रहा है कि 39 खसरा नंबरों की जमीन पर यह पूरा अवैध निर्माण किया गया। बाजार में इस जमीन की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोप है कि कॉलोनाइजरों ने लोगों को मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर भूखंड और फ्लैट बेच दिए थे।

ईडी की जांच में बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता बोली- Thanku CJI Surya Kant Sir, पढ़ें ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने प्राधिकरण से जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि महर्षि आश्रम की करीब 200 बीघा जमीन फर्जी ट्रस्ट बनाकर बेची गई। जिन लोगों ने यह जमीन खरीदी, उन्होंने वहां मकान, दुकान, फ्लैट और विला तक बना लिए। अब जांच पूरी होने के बाद पुराने बैनामे रद्द किए जा सकते हैं।

Location :  Noida

Published :  2 June 2026, 2:45 PM IST

Related News

Advertisement