हिंदी
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज सिसवा निवासी 22 वर्षीय युवा ड्रोन वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। राहुल की मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिवार का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है।
राहुल सिंह के परिजनों का कहना है कि उनकी मौत के पीछे साजिश हो सकती है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। साथ ही ड्रोन प्रोजेक्ट से जुड़े विवादों की भी जांच किए जाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 18 July 2026, 5:49 PM IST
Topics : Drone Scientist Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Rahul Singh Siswa news suspicious death