हिंदी
डॉ. कृष्ण मोहन राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव का कार्यभार संभालेंगे (Img: Dynamite News)
Lucknow: महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में डॉ. कृष्ण मोहन को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव का अंतरिम कार्यभार सौंपने का फैसला लिया गया। करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में ट्रस्ट के प्रशासनिक और संगठनात्मक मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह तय किया गया कि डॉ. कृष्ण मोहन फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, नियमित महासचिव की नियुक्ति को लेकर अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है। यह व्यवस्था अगले निर्णय तक जारी रहेगी।
अयोध्या स्थित मणिराम दास छावनी में हुई इस बैठक में ट्रस्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन के साथ कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि, ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास जी और स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ जी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- “मुझे घसीटने वाले पुलिस वाले कान में कह रहे थे इस सरकार को हटाइये”, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बताई तीन मांगे
ट्रस्ट की ओर से बैठक में लिए गए सभी फैसलों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में महासचिव पद और ट्रस्ट के कामकाज को लेकर कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं। राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यों को लेकर ट्रस्ट लगातार प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा है।
Location : Lucknow
Published : 22 July 2026, 8:41 PM IST