हिंदी
मौके पर जांच करती ग्रेटर नोएडा पुलिस
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के एक कमरे से 2 लोगों की खून से लथपथ लाशें बरामद हुई। कमरे के अंदर का मंजर इतना खौफनाक था कि मौके पर पहुंचने वाले लोगों के होश उड़ गए। दोनों शवों से खून बह रहा था और शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या की गई है।
बताया जा रहा है कि राहगीरों की नजर जब निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे पर पड़ी तो उन्हें अंदर कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। करीब जाकर देखने पर दो शव पड़े मिले। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल जुटाए और जांच शुरू की।
यूपी में नौकरी चाहने वालों को सीएम फेलो के तहत मिलगी ये बड़ी छूट
दो-तीन दिन पहले ही काम पर आए थे दोनों माली
पुलिस ने ठेकेदार को मौके पर बुलाया, जिसने दोनों मृतकों की पहचान की। मृतकों में एक की पहचान मेरठ के अब्दुल्लापुर निवासी इंद्र के रूप में हुई, जबकि दूसरा मेरठ के इचौंली गांव का रहने वाला शीशपाल बताया गया। ठेकेदार के मुताबिक दोनों सीताराम इंस्टीट्यूट में माली का काम करते थे और दो-तीन दिन पहले ही यहां काम पर आए थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की मौत कैसे हुई और हत्या के पीछे क्या वजह है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि कमरे में खून फैला होने और शवों की हालत को देखकर हत्या की आशंका मजबूत मानी जा रही है।
फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिवारों को फोन कर घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे हत्या करने वालों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस का क्या कहना है?
नॉलेज पार्क थाना पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।
क्या था साजन हत्याकांड?
आपको बता दें कि बीते 5 और 6 मई की रात को साकीपुर गांव में साजन भाटी की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन तो लिया, लेकिन कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। साजन भाटी की गोलियों से भूनकर हत्या की थी।
Location : Greater Noida
Published : 8 May 2026, 1:16 PM IST