देवरिया में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो उपनिरीक्षकों को मिली थानों की कमान, जानें किसे मिला पदभार

देवरिया में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था के तहत दो थानों पर नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है। बनकटा थाने का प्रभार विशाल उपाध्याय को दिया गया है, जबकि बघौच घाट थाने की जिम्मेदारी अनिल तिवारी को सौंपी गई है। पूर्व थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज को हटाया गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 December 2025, 1:55 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया हैजिले के दो महत्वपूर्ण थानों, बनकटा और बघौच घाट पर नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई हैइस बदलाव को पुलिस व्यवस्था में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस फेरबदल के तहत बनकटा थाना का प्रभार उपनिरीक्षक विशाल उपाध्याय को सौंपा गया हैवे इलाके में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के अपने सख्त और तत्पर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैंप्रशासन का मानना है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में बढ़ते विवादोंशिकायतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगाइससे पहले बनकटा थानाध्यक्ष रहे गोरखनाथ सरोज को कार्य में लापरवाही और व्यवस्थागत ढिलाई के कारण पद से हटाया गया थाउनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें भी सामने आई थीं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया

शादी की खुशियां मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से 10 साल के बच्चे की हालत नाजुक; पढ़ें ग्रेटर नोएडा की ये पूरी खबर

बघौच घाट की कमान किसके हाथ?

दूसरी ओर, बघौच घाट थाना अब उपनिरीक्षक अनिल तिवारी की निगरानी में रहेगा। अनिल तिवारी इससे पहले रामलक्षन और पकड़ीबाजार चौकियों के प्रभारी रह चुके हैं।  पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा कि थानों की कार्यकुशलता, जनता से व्यवहार और अपराध नियंत्रण में सक्रियता पुलिस विभाग की प्राथमिकता हैजहां भी लापरवाही या ढिलाई दिखाई देगी, वहां तुरंत कार्यवाही की जाएगीउन्होंने नए थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें और हर शिकायत का निस्तारण समय पर सुनिश्चित करें

समाजवादी पार्टी का अलर्ट मोड: सपा अध्यक्ष ने एसआईआर प्रक्रिया पर रखा पूरा ध्यान, अखिलेश यादव ने दिए सख्त निर्देश

इन नियुक्तियों के बाद जिले में पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है और दोनों अधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियां संभालकर क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी हैआने वाले दिनों में इनके कामकाज का सीधा असर स्थानीय व्यवस्था पर देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि ये दोनों फेरबदल बनकटा और बघौच घाट थाने में किए गए हैं।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 1 December 2025, 1:55 PM IST