भगवान भरोसे ट्रामा सेंटर? महर्षि देवरहा बाबा अस्पताल में स्ट्रेचर की खातिर भिड़े परिजन, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल

देवरिया मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में स्ट्रेचर को लेकर तीमारदार और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजन उसे टांगकर वार्ड तक ले गए। घटना के समय प्राचार्य और सीएमएस ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 August 2026, 7:28 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां स्ट्रेचर को लेकर एक तीमारदार और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया। हैरानी की बात यह रही कि जिस समय यह विवाद हुआ, उसी दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे।

स्ट्रेचर को लेकर तीमारदार और गार्ड में कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में एक मरीज को वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी। इसी दौरान स्ट्रेचर को लेकर तीमारदार और सिक्योरिटी गार्ड के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, विवाद काफी देर तक चलता रहा।

Deoria: 520 रुपये और पर्स के साथ खंडहर मकान में छिपा था आरोपी, लूट के मामले में पुलिस ने ऐसे दबोचा

अधिकारियों के सामने भी चलता रहा विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद के समय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि दोनों अधिकारियों के सामने ही तीमारदार और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस होती रही, लेकिन मामले को शांत कराने या तीमारदार की समस्या सुनने के बजाय अधिकारी वहां से चले गए।

स्ट्रेचर नहीं मिला तो महिला को टांगकर ले गए परिजन

इसी दौरान एक उम्रदराज महिला को वार्ड तक पहुंचाने के लिए परिजनों को स्ट्रेचर नहीं मिल सका। मजबूरी में परिजन महिला को टांगकर वार्ड के अंदर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Deoria: स्क्रीन पर टिकी नजरें और छूट गया जिंदगी का साथ; देवरिया में गहरे कुएं में समाया व्यक्ति, 4 घंटे चला रेस्क्यू

बुनियादी सुविधा को लेकर उठे सवाल

मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने ही मरीज को स्ट्रेचर जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि जब अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही मरीजों और तीमारदारों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो सामान्य दिनों में ट्रामा सेंटर की व्यवस्था कैसी रहती होगी।

Location :  Deoria

Published :  12 August 2026, 7:28 PM IST

Related News

Advertisement