मेडिकल में शराब नहीं मिली, कार में दिखी बीयर की बोतल! गाय की मौत के बाद बदायूं में फिर भड़का बवाल, थाने पर धरना

बदायूं के आलापुर थाना क्षेत्र में गाय की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर गरमा गया है। डॉक्टर की कार से गाय की टक्कर के बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर डॉक्टर से मारपीट की थी। डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब कार में बीयर की बोतल दिखाई देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसके विरोध में बजरंग दल ने थाने पर धरना दिया। पुलिस ने वीडियो की जांच का भरोसा दिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 12 August 2026, 7:19 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं में गाय की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब पुलिस और बजरंग दल के आमने-सामने आने तक पहुंच गया है। आलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव में कार की टक्कर से गाय की मौत के बाद ग्रामीणों ने डॉक्टर को घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला यहीं शांत होता दिख रहा था, लेकिन इसी बीच डॉक्टर की कार में बीयर की बोतल दिखाई देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गाय की मौत के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद

मामला आलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव का है। पुलिस के मुताबिक बीते दिन एक डॉक्टर की कार से सड़क पर मौजूद गाय को टक्कर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गाय की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। देखते ही देखते वहां माहौल गरमा गया। ग्रामीणों ने डॉक्टर को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला।

कार में मिलीं शराब की बोतलें, मेडिकल में अल्कोहल नहीं! गाय की मौत के बाद चालक की पिटाई से बदायूं में क्यों बढ़ा बवाल?

मेडिकल में अल्कोहल नहीं मिला

पुलिस के मुताबिक मेडिकल परीक्षण के दौरान डॉक्टर के शरीर में अल्कोहल नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस की शुरुआती जांच में डॉक्टर के शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में डॉक्टर की कार की सीट पर बीयर की बोतल दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

थाने के गेट पर धरने पर बैठे बजरंग दल कार्यकर्ता

बुधवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता आलापुर थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। उनका आरोप था कि गाय की मौत के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जबकि डॉक्टर की कार में बीयर की बोतल दिखाई देने वाले वीडियो की जांच पहले होनी चाहिए थी।

घर से निकले वृद्ध की तालाब में मिली लाश, बदायूं के आसफपुर में फैली सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सीओ और एसडीएम ने संभाला मोर्चा

थाने के बाहर धरना शुरू होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हो गए। सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वायरल वीडियो को जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का बयान

आलापुर थाना प्रभारी के मुताबिक शुरुआती चरण में डॉक्टर की तहरीर के आधार पर मारपीट और गाय को क्षति पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें अल्कोहल नहीं मिला। थाना प्रभारी के अनुसार अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  12 August 2026, 7:19 PM IST

Related News

Advertisement