Deoria: दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के समीप खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 June 2026, 4:03 PM IST
google-preferred

Deoria: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के समीप खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। मौके पर उठती लपटों और धुएं ने आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक में अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रुद्रपुर अवधेश निगम ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करते हुए आग पर काबू पाने में मदद की।

देवरिया में सनसनीखेज वारदात, जानें इलाके में क्यों है दहशत

मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया  जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 पुलिस कर रही जांच

बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जतायी जा रही है।  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देवरिया में डीआईजी की अचानक पैदल गश्त, पुलिस महकमे में हड़कंप

स्थानीय लोगों ने एसडीएम अवधेश निगम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और सक्रियता के चलते आग पर समय रहते काबू पाया जा सका और बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Location :  Deoria

Published :  6 June 2026, 3:31 PM IST

Advertisement