देवरिया बाल गृह से दो बच्चे लापता, प्रशासन में हड़कंप, डीएम ने लिया एक्शन

देवरिया के बाल गृह से दो बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मामला सामने आते ही जिलाधिकारी खुद बाल गृह पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों से लेकर कर्मचारियों की भूमिका तक की पड़ताल शुरू करा दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 September 2026, 6:04 AM IST
google-preferred

Deoria: जिला मुख्यालय स्थित बाल गृह से दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बाल गृह पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की।

जांच के दौरान सामने आया कि दोनों बच्चे बाल सदन से गांधी उच्च विद्यालय में पढ़ाई करते थे स्कूल से छुट्टी के बाद बाल गृह सदन वापस नही लौटे निर्धारित समय पर बाल गृह सदन नहीं पहुंचे पर उनकी तलाश शुरू की गई। प्रभारी जिला प्रोफेशन अधिकारी स्कन्द मिश्रा ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले की शिकायत किसी ने जिलाधिकारी देवरिया से की।

डीएम ने लिया एक्शन

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मौके पर पहुंच कर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराई। जांच के दौरान चार होमगार्ड संदिग्ध पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, एक होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया।

देवरिया में वीडियो बनाने को लेकर बवाल, छात्रों ने युवक को घेरकर पीटा; ‘सॉरी’ बुलवाने का वीडियो वायरल

बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रशासन ने बाल गृह के डीपीओ स्कन्द मिश्रा से भी चार्ज ले लिया है। तथा उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा गया बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो संभावित स्थानों पर लगातार छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

चंदे पर सवाल और बेरोजगारी पर बवाल! देवरिया की सड़कों पर उतरी सपा, जानिए सरकार की मुश्किल बढ़ाने वाला यह प्रदर्शन क्यों है अहम?

बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

बाल गृह जैसे संवेदनशील संस्थान से दो बच्चों के इस तरह लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन पूरे मामले की तह तक पहुंचने और बच्चों को सुरक्षित बरामद करने के लिए कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Location :  Deoria

Published :  15 September 2026, 6:02 AM IST

Advertisement