पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर महराजगंज में गूंजा शिक्षकों का हुजूम, “सड़क से संसद तक” संघर्ष का ऐलान

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने इस आंदोलन को अंतिम चरण की चेतावनी दी और कहा कि OPS की बहाली तक आंदोलन रुकने वाला नहीं है। वहीं, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि अब कर्मचारी सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहते हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 August 2025, 12:48 AM IST
google-preferred

Maharajganj News: जिलेभर के शिक्षक और कर्मचारियों ने एक बार फिर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के लिए जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को खुली चेतावनी दे दी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में गुरुवार को जीएसबीएस इंटर कॉलेज से जिलाधिकारी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, राजस्व और नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि अगर जल्द ही OPS बहाल नहीं की गई तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

अंतिम सांस तक चलेगा आंदोलन

अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार ने स्कूल मर्जर के मुद्दे पर कर्मचारियों की एकता से घबराकर पीछे हटना पड़ा। अब पेंशन की लड़ाई में भी यही एकता सरकार को झुकाने का काम करेगी। मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने एलान किया कि यह आंदोलन सिर्फ महराजगंज या यूपी तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि "सड़क से संसद तक" संघर्ष होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने इसे "जीवन-मरण का सवाल" करार देते हुए कहा कि अब कोई पीछे नहीं हटेगा।

25 नवंबर को विशाल रैली होगी

जिला महामंत्री शिवसरन सिंह ने जानकारी दी कि 5 सितंबर को सामूहिक उपवास रखा जाएगा।उसके बाद 25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली होगी। जिसमें देशभर के शिक्षक-कर्मचारी जुटेंगे। प्रदर्शन में सरकार पर एनपीएस और यूपीएस के जरिए कर्मचारियों में फूट डालने का आरोप भी लगाया गया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेश पांडेय और शिव प्रताप सिंह ने कहा कि यह रणनीति अब सफल नहीं होगी, क्योंकि कर्मचारी जाग चुके हैं।

महिलाओं की अंतिम चेतावनी

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने इस आंदोलन को अंतिम चरण की चेतावनी दी और कहा कि OPS की बहाली तक आंदोलन रुकने वाला नहीं है। वहीं, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि अब कर्मचारी सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहते हैं।

ये लोग मौके पर मौजूद रहे

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। जिनमें हेसामुद्दीन सिद्दीकी, सोहन सहानी, विनोद कुमार, सुभाष यादव, प्रणव द्विवेदी, मोहम्मद अयूब अंसारी, राकेश कुमार, वैभव द्विवेदी, वसंत गुप्ता, कपिल पचौरी, अजय त्रिपाठी, दिनेश चंद गुप्ता, अरविंद यादव, सुनील प्रजापति, मिथिलेश सिंह, कृपाराज, संजय चौधरी, विपिन पटेल, पंकज मौर्य, जयंती प्रसाद, सतीश तिवारी, मनोज आर्य और राजेश गौड़ समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 2 August 2025, 12:48 AM IST

Advertisement
Advertisement