
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
Maharajganj: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय अजय राय कल दिनांक 7 जनवरी को जनपद महराजगंज के दौरे पर रहेंगे। वे लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते हुए फरेंदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहपुर अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वे माननीय विधायक फरेंदा श्री वीरेंद्र चौधरी के बड़े भाई स्वर्गीय हनुमंत चौधरी के ब्रह्म भोज कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जनपद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम फरेंदा के दक्षिणी बाइपास से प्रारंभ होकर महादेव मार्ग होते हुए विधायक आवास तक किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह ने जनपद के सभी जिला पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दोपहर 12:00 बजे फरेंदा बाइपास पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करें।
उन्होंने बताया कि स्वागत के उपरांत माननीय अध्यक्ष को दक्षिणी बाइपास से फरेंदा–महाराजगंज ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए महाराजगंज रोड, महादेव चौराहा मार्ग से ग्राम सिहपुर अयोध्या ले जाया जाएगा।
Maharajganj News: जनसूचना या गुमराह करने की कोशिश? सीएचसी पर आरटीआई नियमों की अनदेखी का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम शोक संवेदना एवं सामाजिक सहभागिता का अवसर है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात माननीय अजय राय पुनः सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Location : Maharajganj
Published : 6 January 2026, 4:56 PM IST
Topics : Ajay Rai Congress Maharajganj News UP Politics