हिंदी
महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संविधान सभा सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज से मतदाता पंजीकरण अभियान 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान युवाओं को मतदाता बनने और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
डीएम ने युवाओं को किया मतदान के लिए प्रेरित
Maharajganj: जिलाधिकारी: संतोष कुमार शर्मा द्वारा मंगलवार को संविधान निर्मात्री सभा के विद्वान सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज से मतदाता पंजीकरण अभियान 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि से इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अभियान की शुरुआत करना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे सशक्त अधिकार है, जिसके माध्यम से देश की नीति और दिशा तय करने वाली सरकार का चयन होता है। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
Maharajganj Accident: निचलौल-सिसवा मार्ग पर मचा हड़कंप, पलटा ई-रिक्शा, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर
जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं को मतदाता बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची के संदर्भ में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य एक स्वच्छ, शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
उन्होंने छात्र–छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को बूथों पर प्रकाशित ड्राफ्ट रोल की जानकारी दें और समयसीमा के भीतर दावे व आपत्तियां दर्ज कराने के लिए जागरूक करें, ताकि संभावित त्रुटियों को समय रहते सुधारा जा सके।
Maharajganj News: जनसूचना या गुमराह करने की कोशिश? सीएचसी पर आरटीआई नियमों की अनदेखी का आरोप
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि जनपद में एसआईआर प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने वयस्क मताधिकार को भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण विशेषता बताते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार श्री देश दीपक तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, तहसीलदार सदर पंकज शाही, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।