कौशाम्बी में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा शुरू

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की है। जिला कांग्रेस कार्यालय भरवारी में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया और चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर (SIR) के तहत वोटर लिस्ट की गहन जांच की अपील की गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 20 September 2025, 11:58 AM IST
google-preferred

Kaushambi: कांग्रेस पार्टी ने देशभर में चल रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को धार देते हुए कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में “वोट चोर गद्दी छोड़” नाम से एक जन-अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया, जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने की।

"भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रही भाजपा"

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई। जहां कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में पाण्डेय ने कहा कि, "इस देश में आज लोकतंत्र को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है। चुनाव आयोग, जो संविधान के प्रति जवाबदेह है, आज भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है।"

क्या टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे अक्षर पटेल? पाकिस्तान से भिड़ने से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

राहुल गांधी ने सबूतों के साथ खुलासा किया

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने तथ्यों और सबूतों के साथ यह खुलासा किया है कि कैसे वोटिंग प्रक्रिया में धांधली हुई है और जनता का जनादेश चुराया गया है। पाण्डेय ने कहा, "राहुल गांधी की इस आवाज ने पूरे देश की जनता को झकझोर कर रख दिया है और अब जनता लोकतंत्र की बहाली के लिए उठ खड़ी हुई है।"

चुनाव आयोग पर आरोप

गौरव पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बार-बार मांगने के बावजूद कांग्रेस को वोटर लिस्ट का डेटा उपलब्ध नहीं कराया, जिससे पार्टी उसे जांच सके। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर जीत सुनिश्चित करना चाहती है, जो लोकतंत्र के खिलाफ एक सीधा हमला है।

गाजियाबाद की गाड़ी से मुजफ्फरनगर में मर्डर: जिस थाली में खाया, उसी में किया छेद, पढ़ें चौंकाने वाला मामला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यूपी में शुरू हो रहे एसआईआर (SIR – Systematic Investigation of Records) अभियान के तहत वोटर लिस्ट की बारीकी से जांच करें और जहां भी फर्जी वोट या गड़बड़ी मिले, वहां तत्काल रिपोर्ट करें। कांग्रेस का यह अभियान केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को बचाने का आंदोलन है। इस हस्ताक्षर अभियान में जिले के सभी ब्लॉकों और नगरों में इसे फैलाने की योजना बनाई गई है।

भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए

पाण्डेय ने कहा, "हम केवल भाजपा से नहीं लड़ रहे, हम उस व्यवस्था से लड़ रहे हैं जो जनमत को चुराकर सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में कर रही है। यह जनता की लड़ाई है और कांग्रेस उसका नेतृत्व कर रही है।" कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भी इस अभियान में हस्ताक्षर कर समर्थन जताया और भाजपा सरकार के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 20 September 2025, 11:58 AM IST