चंदौली में गजब का फ्रॉड! पहले दिखाई दुल्हन, फिर भरवाया सिंदूर और लाखो ऐंठकर दूल्हे को किया साइड

चंदौली में शादी कराने का भरोसा देकर 2.75 लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। हरियाणा के जींद से चंदौली पहुंचे एक युवक ने बलुआ थाना क्षेत्र के मटियारा गांव के कुछ लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 26 August 2026, 11:48 AM IST
google-preferred

Chandauli: चंदौली में शादी कराने का भरोसा देकर 2.75 लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। हरियाणा के जींद से चंदौली पहुंचे एक युवक ने बलुआ थाना क्षेत्र के मटियारा गांव के कुछ लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसे लड़की दिखाने से लेकर खरीदारी और शादी की रस्मों तक का भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में उसे रास्ते में छोड़ दिया गया।

मांग में सिंदूर भरने की कराई रस्म

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके साथ शादी की रस्म भी कराई गई। घर पर मांग में सिंदूर भरने की रस्म के बाद उसे सकलडीहा तहसील ले जाने की बात कही गई। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान शादी से संबंधित एक अनुबंध पत्र भी तैयार कराया गया था। उसका आरोप है कि उक्त दस्तावेज अपने पास रखने के बाद उसे गाड़ी से रास्ते में उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें: Chandauli: नौगढ़ में सपा की PDA जन पंचायत, वनवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

रास्ते में छोड़ने का लगाया आरोप

पीड़ित का कहना है कि शादी की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद में वह चंदौली आया था, लेकिन बाद में उसके साथ धोखा हुआ। आरोप है कि संबंधित लोगों ने उसे रास्ते में वाहन से उतार दिया और वहां से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस पर भी लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

पीड़ित ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि न्याय के लिए वह कई बार अधिकारियों के पास पहुंचा, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद वह चंदौली पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Chandauli: 50 हजार का इनामी पुलिस के सामने आया तो बरसाने लगा गोलियां, फिर कुछ ही सेकंड में पलट गया पूरा खेल

एसपी से मिला एफआईआर का आश्वासन

पीड़ित के अनुसार, एसपी से कई बार शिकायत करने के बाद उसे मामले में एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन मिला है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शादी के नाम पर वास्तव में ठगी हुई है या नहीं और इस मामले में कितने लोग शामिल हैं। साथ ही कथित शादी ठगी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

Location :  Chandauli

Published :  26 August 2026, 11:48 AM IST

Related News

Advertisement