Sitapur: 25 शादियों के कथित ठग मामले में भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम भी हुए शिकार…
कई महिलाओं से शादी कर ठगी करने के आरोपों में घिरे अनूज त्रिवेदी का मामला अब सियासी गलियारों तक पहुंच गया है। भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने पहली बार सामने आकर इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने खुद को पीड़ित पिता बताते हुए कई बड़े सवाल उठाए हैं।