Firing in UP: चंदौली में बदमाशों का राज, सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर

यूपी के चंदौली में बदमाश कानून को अंगूठा दिखा रहे हैं। गुरुवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी और उसके बैग लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है।   

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 May 2026, 2:09 AM IST
google-preferred

Chandauli: जिले में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ पर गुरुवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी और उसे लूट कर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल व्यापारी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

मामले की तहकीकात करती पुलिस

ऐसी घटी वारदात

जानकारी के मुताबिक सर्राफा व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और व्यापारी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बदमाश व्यापारी से बैग छीनने का प्रयास कर रहे थे। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही व्यापारी सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

पढ़ाई छोड़ अपराध की राह! चंदौली में छात्र निकले शातिर लुटेरे, पुलिस ने किया खुलासा

कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि लगातार दूसरे दिन सर्राफा कारोबारियों को निशाना बनाए जाने से जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इएमओ  डॉ चंद्रमणि सिंह ने बताया कि सुजीत सिंह (40) को प्राथमिक उपचार के बाद उन पर लगी गोली को निकालने के लिए ट्राम सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।

यूपी में 9 PCS अफसरों के तबादले, यहां मिली तैनाती; देखिए पूरी सूची

मौके पर जुटी भारी भीड़

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Location :  Chandauli

Published :  29 May 2026, 1:35 AM IST

Advertisement