हिंदी
युवकों ने जमकर उत्पात मचाया
Chandauli : चंदौली में मुरादाबादी बिरयानी की दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। शराब के नशे में पहुंचे दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बिरयानी देने में थोड़ी देरी होने पर दोनों युवक आगबबूला हो गए और दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और नकदी लूटकर फरार होने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
चन्दौली में बिरयानी दुकान पर हंगामा : मुगलसराय-चकिया मार्ग स्थित मुरादाबादी बिरयानी दुकान पर शराब के नशे में पहुंचे युवकों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। गल्ले से 7-8 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर… pic.twitter.com/mas3dvqKJG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 19, 2026
मुगलसराय-चकिया मार्ग स्थित मुरादाबादी बिरयानी दुकान के संचालक इरफान के मुताबिक, दुकान पर पहले से काफी ग्राहक मौजूद थे और ऑर्डर के अनुसार बिरयानी पैक की जा रही थी। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और तुरंत बिरयानी देने की मांग करने लगे। दुकान संचालक ने कुछ देर इंतजार करने को कहा तो दोनों युवक नाराज हो गए।
आरोप है कि बात बढ़ने पर दोनों युवकों ने दुकान संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में रखा सामान फेंक दिया गया और बाहर रखी बिरयानी भी खराब कर दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हंगामे के दौरान गल्ले में रखे करीब 7 से 8 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।
घटना के दौरान पास की दुकान पर मौजूद शिवम नाम का युवक बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शिवम का आरोप है कि एक युवक ने उसके हाथ पर काट लिया, जिससे हाथ में सूजन आ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे मामले में तीन लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अलीनगर थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Location : Chandauli
Published : 19 May 2026, 8:27 PM IST
Topics : Biryani Shop Chandauli News crime news Viral video