इलाज के बदले ‘कमीशन’ और बाहर की दवाइयां! चंदौली में सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने खोला मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

चंदौली के बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर वसूली, ऑपरेशन के बदले रुपये मांगने और बाहर की दवाइयां लिखने के आरोप लगे हैं। सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अस्पताल पहुंचकर जांच की मांग की और सोमवार से धरने का ऐलान किया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 8 August 2026, 7:07 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुख्यालय स्थित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर कथित वसूली और मरीजों के आर्थिक शोषण के आरोपों को लेकर शनिवार को हंगामा खड़ा हो गया। मरीजों की शिकायत मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

ऑपरेशन के बदले रुपये मांगने का आरोप

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि एक आर्थोपेडिक मरीज से ऑपरेशन करने के बदले रुपये मांगे गए। उनका दावा है कि रुपये नहीं देने पर मरीज का ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने इसे गरीब मरीजों के साथ अन्याय बताया।

Chandauli: फिर भड़का जमीनी विवाद; चौकी पर सुलह के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जो आमने-सामने आ गए दो पक्ष?

बाहर की दवाइयां लिखने और इलाज में लापरवाही का आरोप

मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अस्पताल की बजाय बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं। साथ ही बच्चों के वार्ड में समुचित इलाज नहीं किया जा रहा और मरीजों को बीएचयू भेजने की बात कही जा रही है।

निजी खर्च पर मरीज को भेजा प्राइवेट अस्पताल

अस्पताल की व्यवस्थाओं से नाराज पूर्व विधायक ने एक मरीज को अपने निजी खर्च पर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

Chandauli: सपा महिला जिलाध्यक्ष ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पूर्व प्रधान ने पलटा खेल, सच क्या है?

सोमवार से धरने का ऐलान

डॉक्टरों की कथित मनमानी और मरीजों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए मनोज सिंह डब्लू ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वह अगले सोमवार से मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना देंगे।

फिलहाल, इन आरोपों पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Location :  Chandauli

Published :  8 August 2026, 7:07 PM IST

Related News

Advertisement