फर्जी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत: झोलाछाप महिला डॉक्टर और उसके सहयोगियों पर हत्या का आरोप

फर्जी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप, कोतवाली में तहरीर,आरटीओ ऑफिस के पास बदायूं हॉस्पिटल पर झोलाछाप द्वारा नॉर्मल डिलीवरी की गारंटी का आरोप, 30 हजार में तय हुआ था सौदा। 

Updated : 22 October 2026, 7:45 PM IST
google-preferred

बदायूं: फर्जी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप, कोतवाली में तहरीर,आरटीओ ऑफिस के पास बदायूं हॉस्पिटल पर झोलाछाप द्वारा नॉर्मल डिलीवरी की गारंटी का आरोप, 30 हजार में तय हुआ था सौदा। 

बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पति ने झोलाछाप महिला डॉक्टर और उसके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुधीर कुमार पुत्र लज्जाराम निवासी ग्राम सगराय थाना मुजरिया जनपद बदायूं ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 20.10.2026 को सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी मोनी को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उसने अपनी पूर्व परिचित निशा तारिक उर्फ गुड़िया निवासी पक्का बाग मस्जिद के पास थाना कोतवाली, जिसके फोन नंबर 9627020727 पर अपने नंबर 8595361285 से संपर्क किया।

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार, आत्महत्या दिखाने की भी कोशिश

आरोप है कि निशा तारिक उर्फ गुड़िया ने फोन पर कहा कि मेरे पास ले आओ, नॉर्मल डिलीवरी गारंटी के साथ करा दूंगी। भरोसा कर प्रार्थी अपनी पत्नी मोनी, अपनी मां मुन्नी देवी और दोस्त अजय कुमार पुत्र आशाराम के साथ उसके घर पहुंचा। वहां निशा ने 30 हजार रुपये में डिलीवरी कराने की बात कही।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने घर के अंदर देखा तो वहां कोई भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस पर विरोध करने पर निशा ने कहा कि उसका आरटीओ ऑफिस के पास बदायूं हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल है, आप घर चले जाओ, डिलीवरी गारंटी से नॉर्मल हो जाएगी।

3 घंटे तक जबरदस्ती डिलीवरी कराने का प्रयास

आरोप है कि निशा तारिक उर्फ गुड़िया, उसकी बेटी चांदनी व एक अन्य महिला ने घर में ही करीब 3 घंटे तक जबरदस्ती डिलीवरी कराने का प्रयास किया। जब प्रसूता की हालत बिगड़ गई तो उसे आरटीओ ऑफिस के पास स्थित बदायूं हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां साहिल उर्फ आशू पुत्र तारिक, चांदनी पुत्री तारिक, रूमी पुत्री मोहम्मद इलियास निवासी रामप्रसाद गौड़ अलीगंज एटा, अमित पुत्र आजाद सिंह निवासी लभारी थाना कादरचौक व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बिना डॉक्टर होते हुए भी प्रसव कराने का प्रयास किया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से प्रसव कराने की कोशिश के कारण उसकी पत्नी मोनी और गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे उसे पत्नी और बच्चे की मौत की सूचना दी गई। इस दौरान पड़ोसन गुड्डो देवी पत्नी नेतराम निवासी एसके फील्ड बदायूं भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। पीड़ित सुधीर कुमार ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर आरोपी निशा तारिक उर्फ गुड़िया व उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Location :  Budaun

Published :  22 October 2026, 7:45 PM IST

Advertisement