हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं की ट्रॉली, करंट से 1 युवक की मौत, 7 बच्चे झुलसे

बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। देखते ही देखते ट्रॉली में करंट दौड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि कई बच्चे झुलस गए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 August 2026, 1:41 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं में कावड़ यात्रा के दौरान लापरवाही जानलेवा साबित हुई। थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव गौरामई से कछला गंगा जल लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। इससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया और भगदड़ मच गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। गौरामई गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कछला घाट जल भरने जा रहे थे। गांव के पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से ट्रॉली का ऊपरी हिस्सा छू गया। करंट लगते ही ट्रॉली में चीख-पुकार मच गई।

झुलसे बच्चों में दहशत

करंट की चपेट में आने से करीब 8 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर जाम, सड़क पर आरोपियों को फांसी की मांग, शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर वकीलों में उबाल

झुलसे बच्चों के नाम-

बृजेश- उम्र 11 वर्ष, पुत्र लालमन

तेजवीर- उम्र 8 वर्ष, पुत्र वीरेंद्र

प्रशांत- उम्र 14 वर्ष, पुत्र धनपाल

सौरभ- उम्र 8 वर्ष, पुत्र मोरपाल

दामेश- उम्र 9 वर्ष, पुत्र जानकी

अंशु- उम्र 12 वर्ष, पुत्र रामनिवास

डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक युवक ने तोड़ा दम

इस हादसे में रोहित उम्र (33 वर्ष), पुत्र सरवन निवासी गौरामई की मौत हो गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया था। उसे भी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रोहित की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें- Ballia News: दूसरी शादी के लिए सज-धजकर निकला दूल्हा, रास्ते में पहली पत्नी ने पकड़ लिया; बीच सड़क हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर थाना कादरचौक पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्रॉली ऊंची होने के कारण लाइन से टकरा गई। मामले में लापरवाही के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

गांव वालों ने मांग की है कि हाईटेंशन लाइनों के नीचे से गुजरने वाले रास्तों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Location :  Budaun

Published :  9 August 2026, 1:41 PM IST

Related News

Advertisement