अचानक फटने लगे घरों के स्मार्ट मीटर, पूरे घर में दौड़ा करंट… दो बच्चों समेत चार झुलसे
सुलतानपुर की आवास विकास कालोनी में अचानक कई घरों के स्मार्ट मीटर फटने से हड़कंप मच गया। एक परिवार के चार लोग झुलस गए, जिनमें दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी में मीटर फटने की बात सामने आई, लेकिन बिजली विभाग ने हादसे की वजह कुछ और बताई है।