हिंदी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली (Img: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में कई दिनों से दहशत का कारण बना एक खतरनाक और आक्रामक कुत्ता मारा गया। यह डॉग इतना हिंसक था कि उसने अब तक करीब 200 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। इसके मारे जाने के बाद पूरे इलाके में राहत की लहर दौड़ गई है।
इस खौफनाक घटना की शुरुआत एक शादी समारोह से हुई, जब यह पागल कुत्ता अचानक भीड़ में घुस गया और लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद वह लगातार गांवों, खेतों और कस्बों में लोगों को निशाना बनाता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार उसका शरीर भूरा था और उसका चेहरा शेर जैसा दिखाई देता था, जिससे वह और ज्यादा डरावना लगने लगा।
Reabareli Accident: तेज रफ्तार वाहन बना पति-पत्नी के लिए काल, मासूम की हालत नाजुक
यह कुत्ता बिना किसी उकसावे के बच्चों, महिलाओं और किसानों पर हमला कर देता था। कई जगहों पर लोगों में भगदड़ मच गई और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि लोग अकेले बाहर निकलने से डरने लगे थे।
घटना के दौरान बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 से अधिक लोगों का पंजीकरण हुआ। करीब 60–70 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई, जबकि कई अन्य निजी अस्पतालों में इलाज कराते रहे। कुल मिलाकर करीब 200 लोग इस हमले का शिकार बने।
Gorakhpur News: परिवारों की आंखें खुशी से नम! ऑपरेशन ‘मिलाप’ से 313 बेटियां सकुशल बरामद
बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे किसान पर जब इस कुत्ते ने हमला किया, तो उसने आत्मरक्षा में फावड़े से वार कर दिया। यह वार इतना गंभीर था कि कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।
Location : Budaun
Published : 23 April 2026, 12:58 PM IST
Topics : Budaun News Dog Attack Stray Dog Village Panic