सहारनपुर में कुत्ते के काटने पर मुंह से निकला झाग, मासूम की मौत, तीन हजार लोग…
सहारनपुर के खाताखेड़ी इलाके में कुत्ते के काटने के पांच दिन बाद 7 साल की मासूम जिकरा की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम और इलाके में डर का माहौल है। परिजनों ने रेबीज से मौत का आरोप लगाया है, जबकि नगर निगम और डॉक्टर अलग-अलग दावे कर रहे हैं।