मुजफ्फरनगर : मदरसे में मासूम के साथ दरिंदगी! रात में छात्र को बनाया शिकार, घर पहुंचते ही…

मदरसे में पढ़ने वाले 13 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ कथित तौर पर उसी के उस्ताद ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना उस समय हुई जब छात्र रात में मदरसे में रुका हुआ था। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी उस्ताद ने वारदात के बाद मासूम को धमकी दी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 May 2026, 3:25 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने शिक्षा और धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले 13 साल नाबालिग छात्र के साथ कथित तौर पर उसी के उस्ताद ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रात में मदरसे में रुका था छात्र

पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनका बेटा गांव के महदे रसीद मदरसे में पढ़ता है और पढ़ाई के चलते अक्सर रात में वहीं रुकता था। आरोप है कि 2 मई की रात मदरसे के उस्ताद कारी मोहम्मद तालिब ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे का अंधकार फैलाने वालों पर कसा शिकंजा

परिजनों का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे को धमकाया कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। डर और दहशत में बच्चा पूरी रात सहमा रहा।

घर पहुंचते ही छलका मासूम का दर्द

अगले दिन जब छात्र अपने घर पहुंचा तो वह डरा और परेशान दिखाई दिया। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। बेटे की आपबीती सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित परिवार तुरंत थाने पहुंचा और आरोपी उस्ताद के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

POCSO एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी कारी मोहम्मद तालिब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं बच्चे का मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

क्या बोले सीओ बुढ़ाना?

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म के आरोप में कारी मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  9 May 2026, 3:18 AM IST

Advertisement