पश्चिमी यूपी में बच्चों की बड़ी हड्डी की सर्जरी होगी आसान, GIMS में हाईटेक सुविधा शुरू

ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस अस्पताल में अब बच्चों की बड़ी हड्डी सर्जरी की आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। नई मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से अब क्लबफुट, हड्डी विकार, फ्रैक्चर और बच्चों की दूसरी गंभीर हड्डी बीमारियों का इलाज होगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 May 2026, 3:28 AM IST
google-preferred

Noida : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब बच्चों की हड्डियों से जुड़ी बड़ी बीमारियों और मुश्किल ऑपरेशन के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रेटर नोएडा के जीआईएमएस अस्पताल (GIMS) में बच्चों की बड़ी हड्डी सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इससे हर साल एक हजार से ज्यादा बच्चों को फायदा होगा।

अब यहीं होगा बच्चों का इलाज

अस्पताल में अब टेढ़े पैर, जन्म से हड्डी की दिक्कत, फ्रैक्चर और बच्चों की दूसरी गंभीर हड्डी बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा। इसके लिए अस्पताल में नई मशीनें और आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इससे डॉक्टर बच्चों का ऑपरेशन ज्यादा सुरक्षित और आसानी से कर पाएंगे।

बाहर जाने की जरूरत होगी कम

अब तक कई परिवारों को बच्चों के इलाज के लिए दिल्ली या बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था। इसमें समय और पैसे दोनों ज्यादा खर्च होते थे। लेकिन अब जीआईएमएस में ही इलाज होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और बच्चों का इलाज समय पर हो सकेगा।

साजन हत्याकांड के बाद अब डबल मर्डर से पुलिस को मिली चुनौती, क्या ग्रेटर नोएडा में इतनी सस्ती है लोगों की जान?

नई मशीनों से बढ़ी ताकत

अस्पताल में कई नई मेडिकल मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों की मदद से बच्चों की जटिल सर्जरी आसानी से की जा सकेगी। डॉक्टरों ने बताया कि इससे इलाज और बेहतर होगा।

हर साल हजारों बच्चों को मिलेगा फायदा

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस नई सुविधा से हर साल एक हजार से ज्यादा बच्चों का इलाज किया जा सकेगा। इससे पश्चिमी यूपी के गरीब और ग्रामीण परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

मिलकर शुरू की गई यह पहल

यह सुविधा हेल्थियम मेडटेक की सीएसआर योजना और प्लान इंडिया के सहयोग से शुरू की गई है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को समय पर अच्छा इलाज मिलना बहुत जरूरी है और यह सुविधा उसी दिशा में बड़ा कदम है।

Location :  Noida

Published :  9 May 2026, 2:28 AM IST

Advertisement