हिंदी
घटनास्थल
Maharajganj : जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब भैसहिया गांव के पास सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह के समय उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही झाड़ियों में पड़े युवक पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे गांव में घटना चर्चा का विषय बन गई।
महराजगंज में सुबह-सुबह सनसनी! फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव के पास सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। @maharajganjpol #Maharajganj #UPNews pic.twitter.com/712GcAUQwa
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 8, 2026
घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई। इसे लेकर अब तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृत युवक की पहचान पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सीसहनिया गांव निवासी के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक मछलीगांव में एक बारात में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में उसके साथ क्या हुआ, यह अब तक रहस्य बना हुआ है।
महराजगंज में रिश्तों का कत्ल… पहले बांधी राखी, फिर ऐसा कुकृत्य किया कि दिल दहल जाए
ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शव जिस हालत में मिला, उसे देखकर कई लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा है। कुछ लोग इसे सड़क हादसा बता रहे हैं, जबकि कई ग्रामीण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही फरेंदा पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक देर रात किस रास्ते से जा रहा था और उसके साथ आखिरी बार कौन लोग देखे गए थे।
पुलिस आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटा रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है।
इस मामले में फरेंदा क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद भैसहिया गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण लगातार पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि युवक की मौत की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।
Location : Maharajganj
Published : 8 May 2026, 11:32 PM IST
Topics : crime news Maharajganj Road Accident UP News