गोरखपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर ऐसे दबोचे गए

जिले के पिपराईच थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है

 Gorakhpur: जिले के पिपराईच थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई से चोर  गिरोह में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर जिले में चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपराईच विवेक त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार थाना पिपराईच पर दर्ज मुकदमा संख्या 192/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से जुड़े मामले की जांच की जा रही थी। वादी ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह 7 मई 2026 को बाजार सामान खरीदने गया था, इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

बाप रे! ये क्या हो गया? गोरखपुर में महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि मचा हड़कंप

अभियुक्तों की पहचान

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दीनानाथ निषाद पुत्र स्वर्गीय बासदेव निवासी ककरहिया जंगल धूषण थाना पिपराईच तथा नीतेश निषाद पुत्र दिलीप निषाद निवासी छोटी रेतवाहिया थाना पिपराईच के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर: पति की मौत के बाद हुआ ये बड़ा खेल, मामला जान पकड़ लेंगे माथा

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, उपनिरीक्षक राहुल दूबे, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीनेत तथा कांस्टेबल सोहन राजभर शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी की घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 May 2026, 8:08 PM IST

Advertisement