हिंदी
पेड़ पर लटके मिले महिला और पुरुष के शव फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Sultanpur : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुकरइया बैदेह गांव में सोमवार को एक ही गांव के अधेड़ महिला और पुरुष द्वारा आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
क्या है पूरी खबर
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान संघीराम कोरी (46 वर्ष) और लालती कोरी (47 वर्ष), निवासी ग्राम सुकरइया बैदेह, थाना गोसाईंगंज के रूप में हुई है। दोनों के शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटके मिले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई की गई है तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देवरिया में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, टाटा पंच से 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
गांव में शांति व्यवस्था कायम
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
Location : Sultanpur
Published : 3 August 2026, 9:13 PM IST
Topics : Latest News sultanpur UP News