वक्त बदला, चेहरे बदले, पर अपनों का दर्द नहीं भूला; दावत के बहाने मौत बांटने वाला इनामी आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में

गोरखपुर में पुलिस ने करीब 12 साल पुराने हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर दावत के दौरान खाने में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप है।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में दावत के दौरान खाने में जहर मिलाकर हत्या करने के आरोप में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राजदेव प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गगहा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज की देखरेख में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजबीर सिंह सहित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

“साहब हमें इंसाफ चाहिए” गोरखपुर में अंडा बिरयानी कारोबारी की संदिग्ध मौत से कोहराम, सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर गरमाई सियासत

दावत में बुलाकर खाने में मिलाया था जहर

पुलिस के मुताबिक, घटना 13 दिसंबर 2014 की है। आरोप है कि राजदेव प्रजापति ने वादी के पिता को दावत पर बुलाया था। इसी दौरान खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें खिला दिया गया। जहरीला खाना खाने के बाद वादी के पिता की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर गगहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

हत्या समेत इन धाराओं में दर्ज था केस

इस मामले में थाना गगहा में मुकदमा अपराध संख्या 263/2015 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 328 और 34 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजदेव प्रजापति पुत्र धुपई, निवासी सोहगौरा, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर, इस मुकदमे में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Gorakhpur: दो दिन से लापता था युवक, तीसरे दिन नहर में मिला शव; गोरखपुर में मचा हड़कंप

सात सदस्यीय पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजबीर सिंह, उपनिरीक्षक रवि सिंह, कांस्टेबल कुँवर विजय सिंह, आयुष पाण्डेय, किसान और सूरज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 September 2026, 8:42 PM IST

Related News

Advertisement