गोरखपुर में खूनी संघर्ष: तलवार-चाकू से हमला, चार लोग गंभीर घायल, सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन

शहर के एम्स थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुसम्ही बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पढिए पूरी खबर

Gorakhpur: शहर के एम्स थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुसम्ही बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरी घटना?

घटना के मुताबिक गुरुवार को ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर कालीचरण और सद्दाम के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उस समय फिर भड़क गया, जब कालीचरण का भाई गोविंद जायसवाल, सद्दाम के घर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने लगा। आरोप है कि इसी दौरान सद्दाम, जब्बार और उनके साथियों ने लोहे की रॉड, तलवार और चाकू से हमला कर दिया।

तलाश में पुलिस लगातार दबिश

इस हमले में कालीचरण, गोविंद, सोनू और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुड्डू कसौधन स्थानीय बजरंग दल से जुड़े हैं और बीच-बचाव के दौरान उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घरों की तलाशी लेकर अवैध हथियार बरामद

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने गोरखपुर-कसया रोड को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और उनके घरों की तलाशी लेकर अवैध हथियार बरामद किए जाएं।

मुजफ्फरनगर में सड़क विवाद ने लिया यू-टर्न! पीड़ित पक्ष ने बताई पूरी सच्चाई, पढे़ं पूरी खबर

समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास

सूचना मिलते ही SP सिटी निमिष पाटिल, CO कैंट अरुण कुमार एस. समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

New Delhi: सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की बेल याचिका खारिज, बीमार पत्नी से मिलने की मांग भी बेअसर

पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी सद्दाम, जब्बार सहित पांच लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में तनावपूर्ण शांति

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं, स्थानीय विधायक सरवन निषाद भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

Location :  Gorakhpur

Published :  24 April 2026, 2:57 PM IST

Related News

Advertisement