नोएडा में खूनी खेल: घर की छत पर सोते हुए अचानक हुई चाकुओं की बरसात, बीवी की मौत और बाकी पूरे परिवार की हालत नाजुक

नोएडा के सेक्टर-5 में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। किराए के मकान की छत पर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 May 2026, 4:00 PM IST
google-preferred

Noida Desk: नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-5 में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रात के अंधेरे में एक परिवार अपनी किराए के मकान की छत पर चैन की नींद सो रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में पूरी छत खून से लाल हो जाएगी। बदमाश ने सोते हुए परिवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के दौरान महिला की मौत

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और पड़ोसियों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सुरेंद्र शर्मा की पत्नी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रेटर नोएडा दीपक नागर हत्याकांड में इनसाइड स्टोरी: मृतक UP Police में लग जाता तो क्या होता? हत्यारों को था इस बात का डर!

पुलिस जांच में सामने आया किराएदार का नाम

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस मकान में परिवार रह रहा था, उसके पास ही रहने वाला एक युवक शक के घेरे में है। आरोपी की पहचान हरे राम के रूप में हुई है, जो एसी रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है।

जांच में जुटी नोएडा पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रेटर नोएडा में सोनिका की मौत : लव मैरिज के 12 साल बाद ऐसा क्या हुआ? जो दुनिया से बोल दिया अलविदा, दहेज हत्या…

प्रेम-प्रसंग या पुरानी रंजिश की जांच

पुलिस फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह तलाश रही है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश जैसे एंगल सामने आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घायल सुरेंद्र शर्मा और उनकी दोनों बेटियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Location :  Noida

Published :  24 May 2026, 3:56 PM IST

Advertisement