

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके अंतर्गत फरेंदा की एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी का भी तबादला शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर
एसडीएम फरेंदा प्रतीक्षा त्रिपाठी
महराजगंज: महराजगंज जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 127 उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिसमें महराजगंज की एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी का भी तबादला शामिल है। प्रतीक्षा त्रिपाठी को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर जितेंद्र कुमार को महराजगंज जिले का नया एसडीएम बनाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, प्रतीक्षा त्रिपाठी वर्तमान में फरेंदा की एसडीएम हैं, जो कि जिले में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें महराजगंज से अच्छी तैनाती देते हुए लखनऊ के बगल लखीमपुर खीरी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
महराजगंज: प्रशासनिक फेरबदल
➡️SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का तबादला
➡️जिले को मिला नया SDM#UttarPradesh #Transfers #Maharajganj pic.twitter.com/bWmd6hCBNd— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 23, 2025
इसके साथ ही, महराजगंज जिले को नया एसडीएम मिला है। जितेंद्र कुमार को महराजगंज का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में जितेंद्र कुमार महोबा जिले में तैनात हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उम्मीद है कि नया नेतृत्व जिले में विकास और प्रशासनिक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह का भी तबादला
इसके अलावा महराजगंज के उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।
लखनऊ: इस वक्त की सबसे बड़ी प्रशासनिक खबर
➡️राज्य सरकार ने 127 SDM का किया तबादला
➡️कई जिलों में बदले गए उपजिलाधिकारी (SDM)
➡️प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
➡️पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें @myogiadityanath #SDMTransfer #BreakingNews #Transfers #UPTransfer pic.twitter.com/jIRNjM51cf— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 23, 2025
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इस प्रशासनिक फेरबदल ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि यह फेरबदल प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात को किया है, जिसमें सरकार ने 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) का तबादला कर दर दिया है। तबादले की सूची में ज्यादातर उन उप जिलाधिकारी के नाम शामिल हैं, जिन्हें एक स्थान पर तैनाती के तीन साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि यह लिस्ट लंबे समय से वेटिंग लिस्ट में पड़ी हुई थी, जो अब जारी की गई है।
गोरखपुर मंडल में किसे कहां की मिली तैनाती?
इसके अंतर्गत, लखीमपुर खीरी के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को सिद्धार्थनगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। कुशीनगर के उपजिलाधिकारी व्यास नारायण को बलिया जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, इटावा के उपजिलाधिकारी मलखान सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। कन्नौज के उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी को बस्ती की तैनाती मिली है।
सिद्धार्थनगर के उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव को सोनभद्र का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। गोरखपुर के उपजिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य को इटावा भेजा गया है। गाजियाबाद के उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती को सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धार्थ नगर की उपजिलाधिकारी प्रियंका चौधरी को शाहजहांपुर की कमान मिली है। गोतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा को सिद्धर्थनगर और फतेहपुर के उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह गौर को कुशीनगर भेजा गया है। जबकि सिद्धार्थनगर के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार दीक्षित का कानपुर नगर में तबादला किया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह को रायबरेली, हापुड़ के प्रवीण कुमार को देवरिया, सीतापुर के शशिबिंद कुमार द्विवेदी को बस्ती, लखीमपुर खीरी के विनोद कुमार गुप्ता को कुशीनगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।