सोनभद्र में पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पांच तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली। झारखंड ले जाए जा रहे मवेशियों को बरामद कर पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 October 2025, 7:49 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: जिले में पशु तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने कोन थाना क्षेत्र के लौंगा बंधा के जंगल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को मिली थी पुख्ता सूचना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से झारखंड ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने लौंगा बंधा के जंगल में जाल बिछाया और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। रात करीब 2 बजे कुछ तस्कर क्षेत्र से गुजरते हुए दिखे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया।

सांसद रमाशंकर ने ओम प्रकाश राजभर को बताया “पलटू राम”, जानें क्यों दिया इतना बड़ा बयान

तस्कर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

जैसे ही पुलिस ने तस्करों को घेरने की कोशिश की, एक तस्कर ने अपने आपको घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस हमले में हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, लेकिन आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें रफीक नामक तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल रफीक को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके बाकी चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कई मवेशियों को किया गया बरामद

पुलिस ने मौके से कई मवेशियों को भी बरामद किया है जिन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पशुओं की संख्या की पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही तस्करों से पूछताछ में यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं और कहां-कहां तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है।

Uttar Pradesh: जनपद गोंडा का इनामी बदमाश लखनऊ में ऐसे फंसा एसटीएफ के जाल में

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी कार्रवाई की जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में पशु तस्करी की शिकायतें पहले भी मिलती रही थीं, लेकिन इस बार सूचना पुख्ता थी। इस पर तत्परता दिखाते हुए कोन थाना पुलिस ने न सिर्फ तस्करों को पकड़ा, बल्कि मुठभेड़ जैसी स्थिति में भी कानून व्यवस्था को संभालते हुए आत्मरक्षा में कार्यवाही की।

आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आगे की तहकीकात की जा रही है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 12 October 2025, 7:49 PM IST

Advertisement
Advertisement