Deoria: भटनी में मंदिर के पास खूनी खेल का खुलासा! युवक की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

देवरिया के भटनी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। आरोप है कि मंदिर के पास विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 August 2026, 8:14 AM IST
google-preferred

Deoria: भटनी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में भटनी पुलिस ने आरोपी दिलखुश (18) पुत्र काशी प्रसाद, निवासी हतवा वार्ड नंबर-1, कस्बा भटनी को चांदपार अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

मंदिर के पास हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे कॉलोनी निवासी रंजीत बासफोर ने 5 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र हतवा स्थित हनुमान मंदिर गया था। इसी दौरान वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

चाकू से हमले के बाद फरार हुआ आरोपी

आरोप है कि विवाद के दौरान दिलखुश ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

देवरिया में साइबर ठगी का खतरनाक खेल बेनकाब! 23 नामजद, 4 गिरफ्तार… म्यूल अकाउंट से ऐसे घूमता था ठगी का पैसा

जांच के बाद हत्या की धारा जोड़ी

घटना के बाद भटनी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को जुटाया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ी गई और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।

अमरगढ़ कोट लूटकांड का खुलासा! पुलिस को देखते ही बदमाश ने चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

चाकू बरामद, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  7 August 2026, 8:14 AM IST

Related News

Advertisement