हिंदी
मैनपुरी में वायरल हुआ वीडियो दिखा रहा है कि एक युवक ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बियर चढ़ाया। वीडियो ने लोगों में गुस्सा भड़का दिया है और पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बियर चढ़ाया।
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को प्रतिमा पर बियर चढ़ाते देखा जा सकता है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक (करहल चौराहा) की बताई जा रही है।
यह चौक हाल ही में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह द्वारा लोकार्पित किया गया था। ऐसे में यह घटना न केवल प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है, बल्कि आम जनता भी गुस्से और आक्रोश से भर गई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धा और देशभक्ति के प्रतीक का इस तरह अपमान करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश भी हो सकते हैं। लोग चाहते हैं कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जिससे भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न हो।
मैनपुरी में वायरल वीडियो: युवक ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बियर चढ़ाया। इलाके में आक्रोश, पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान जारी। @mainpuripolice #MaharanaPratap #mainpuri #ViralVideo pic.twitter.com/9K1GGKifA0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 24, 2026
पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी तरह के विवाद को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Mainpuri Crime: मैनपुरी में अचानक दो पक्षों के बीच मारपीट, इलाके में दहशत
वीडियो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश जता रहे हैं। प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि आरोपी को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और स्थानीय समुदाय मिलकर काम करें। देखने वाली बात यह होगी आखिर कब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है?