54 पाउंड का केक, 54 यूनिट खून और 100 पौधे: बरेली में सपाइयों ने अनोखे अंदाज में मनाया Akhilesh Yadav का जन्मदिन

बरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले "PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ" अभियान का शंखनाद हुआ। कार्यकर्ताओं ने 54 पाउंड का केक काटा, राहगीरों को शर्बत बांटा, 100 पौधे रोपे और 54 यूनिट रक्तदान कर 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 July 2026, 7:48 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक "PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ" अभियान की शुरुआत करते हुए बरेली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 54 पौंड का केक काटकर, शर्बत वितरित कर, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समेत 54 युवाओं ने रक्तदान किया, 100 पौधों का रोपण कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर नौजवानों ने संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा के साथ जुटे रहे तथा कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करते रहे।

सियासत अपनी जगह, शिष्टाचार अपनी जगह: Akhilesh Yadav के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ अभियान

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आह्वान के अनुरूप समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक "PDA पेड़ लगाओ, सदस्य बनाओ" अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र, गांव और मोहल्ले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

महिला, युवा और छात्र संगठनों की रही बड़ी भागीदारी

उन्होंने कहा 2027 में आदरणीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनहित कारी समाजवादी सरकार बनबाने हेतु कार्यकर्ता एक जुट कार्य में जुटे हैं जनता भी सपा सरकार का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, सपा सरकार आने पर जनता के लिए योजनाओं का खजाना खुल जाएगा, नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिलेगा, महिलाओ का सम्मान होगा।

Happy Birth Day Akhilesh Yadav: जन्मदिन पर जानिये अखिलेश यादव का सियासी सफर और चुनावी चुनौतियां

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का संकल्प दिवस है। रक्तदान, पौधारोपण और सदस्यता अभियान के माध्यम से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान, पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग एवं विजय पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पौधारोपण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प पूरा करें।

Happy Birthday Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन और डिंपल से पहली मुलाकात, जानिये दोस्ती से कैसे आगे बढ़ा जीवन सफर

कार्यालय में गूंजे “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे

कार्यक्रम की शुरुआत में 54 पाउंड का विशाल केक काटा गया, कार्यालय के बाहर लोहिया द्वार पर राहगीरों को शर्बत वितरित करने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उनके जनसेवा के जज्बें की सराहना की। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला, युवा एवं छात्र संगठन के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूरे सपा कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने "अखिलेश यादव जिंदाबाद" तथा "2027 में समाजवादी सरकार" के नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Location :  Bareilly

Published :  1 July 2026, 7:48 PM IST

Advertisement