महराजगंज में उत्साह के साथ मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा-2027 में बनेगी सपा सरकार

महराजगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर से हुई। जिसके बाद अंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया।

Maharajganj : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा, एक-दूसरे को खिलाया और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु व सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया।

रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

जन्मदिन समारोह की शुरुआत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर से हुई। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, आकाश पटेल, विकास यादव और अब्दुल्लाह सिद्दीकी प्रमुख रहे।

अंबेडकर पार्क में हुआ वृक्षारोपण

इसके बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां पर्यावरण संरक्षण के मकसद से वृक्षारोपण किया गया। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों को भी प्राथमिकता देती है।

महराजगंज में ऐसा क्या हुआ कि सैकड़ों बच्चे और अभिभावक एक साथ निकल पड़े? वजह जानकर करेंगे तारीफ

सेवा और समर्पण के साथ मनाया जन्मदिन

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि इसी अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाया गया। समाजवादी विचारधारा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करती है।

2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां युवाओं, किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा करती हैं। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडे, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, श्रवण पटेल, प्रणय गौतम, मक्खू प्रसाद, निरमेश मंगल, कृष्णभान सिंह, सत्यभामा सिंह, डॉ. राजेश यादव, यज्ञदत्त पासवान, नौशाद आलम, राम आशीष यादव, अमित यादव, आकाश पटेल, अतुल पटेल, गोलू पासवान, वरुण कुमार, विक्रम यादव, विकास यादव, आदित्य यादव, अमरनाथ यादव, इंदु गौतम, हीरालाल जख्मी, संजय साहनी, लकी सिद्दीकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  1 July 2026, 4:23 PM IST

Advertisement