Maharajganj: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दुर्गा मंदिर में विशेष हवन-पूजन, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने की दीर्घायु की कामना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर महराजगंज के माता दुर्गा मंदिर में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में हवन-पूजन किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Maharajganj: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को महराजगंज नगर स्थित प्रसिद्ध माता दुर्गा मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। हवन-पूजन में अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की खुशहाली और समाज में शांति की भी प्रार्थना की।

जनता की उम्मीदों का नाम हैं अखिलेश यादव

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश की जनता की उम्मीदों के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अखिलेश यादव को स्वस्थ, दीर्घायु और जनसेवा के लिए सदैव शक्ति एवं ऊर्जा प्रदान करें।

Maharajganj Weather: महराजगंज पर मेहरबान होगा मौसम, आज रात हो सकती झमाझम बारिश

कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा का लिया संकल्प

हवन-पूजन के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडे, मक्खु प्रसाद, यज्ञदत्त पासवान, श्रवण पटेल, प्रणय गौतम, आकाश पटेल, एडवोकेट अविनाश, अमित यादव, अमरनाथ यादव, हीरा लाल जख्मी, नौशाद आलम, रफ़ीउल्लाह, एम.के. अग्रवाल, निरमेश मंगल, कृष्णभान सिंह, सत्यभामा सिंह, डॉ. राजेश यादव,  राम आशीष यादव, अतुल पटेल, गोलू पासवान, वरुण कुमार, विक्रम यादव, विकास यादव, आदित्य यादव, इंदु गौतम, संजय साहनी, लकी सिद्दीकी सहित दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

Location :  Maharajganj

Published :  1 July 2026, 7:31 PM IST

Advertisement