Lucknow: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- संविधान, श्रद्धा और आस्था से हुआ खिलवाड़

Akhilesh Yadav Press Confrence: अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर संविधान, आस्था, स्मार्ट सिटी, एक्सप्रेसवे, किसानों और विदेश नीति को लेकर जमकर हमला बोला। जानें क्या कहा अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में..

Updated : 1 July 2026, 3:53 PM IST
google-preferred

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने संविधान, आस्था, विकास, स्मार्ट सिटी, किसानों, विदेश नीति और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

संविधान से खिलवाड़ का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने संविधान, श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का समाज के हेरिटेज से कोई लेना-देना नहीं है। उनके मुताबिक, भाजपा के लिए “धन ही धर्म” बन गया है और यह सब जानबूझकर किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने स्मार्ट सिटी और नए शहरों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दुनिया में जब नए शहर बसते हैं तो उन्हें योजनाबद्ध तरीके से बसाया जाता है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी और नए शहर बसाने का वादा किया था, लेकिन देश में इतना बड़ा अवसर मिलने के बाद भी नए शहर नहीं बसाए गए। उन्होंने कहा कि जरूरत ऐसे आधुनिक शहरों की है, जहां सुविधाओं के साथ संस्कृति, परंपरा, स्वास्थ्य और प्रकृति भी सुरक्षित रहे।

बीजेपी का सड़क निर्माण - भ्रष्टाचार का रास्ता

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर भी अपनी सरकार के कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बनाए गए एक्सप्रेसवे प्रदेश के लिए असेट्स हैं, जबकि मौजूदा सरकार सिर्फ दूसरों को फायदा पहुंचाने के लिए सड़कों का निर्माण कर रही है।

यूपी 2027 की सियासत में अचानक क्यों बदल गया पूरा खेल? एक मुद्दे ने पलट दी चुनावी बिसात!

उपचुनावों को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मिलीभगत हुई और पुलिस सत्ता पक्ष का साथ दे रही थी। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा नवंबर में चुनाव इसलिए कराना चाहती थी, क्योंकि इनके पास डीएपी खाद नहीं थी।

विदेश नीति सुधारने में लगेंगे सालों

विदेश नीति पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने भारत की विदेश नीति को भ्रम की स्थिति में पहुंचा दिया है। कौन हमारा मित्र है और कौन दुश्मन, सब कुछ कन्फ्यूज कर दिया गया है। इसे सुधारने में कई साल लग जाएंगे।

Ram Mandir: FIR कराने पहुंचे, फिर अचानक लौट आए… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आया नया मोड़

राम मंदिर चंदा मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपनी कृपा दिखाते हुए देश को सुधारने के लिए चंदा चोरी का पर्दाफाश कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर विशेष गीत भी लॉन्च किए गए। दो गीतों के बाद प्रेस वार्ता समाप्त हो गई।

Location :  Lucknow

Published :  1 July 2026, 3:53 PM IST

Related News

Advertisement