Bareilly: नदी संरक्षण की बड़ी पहल, सेना के जवानों ने किया श्रमदान, लगाए 11 हजार पौधे रिपोर्ट

छावनी परिषद की CEO डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में ‘सेविंग द रिवर’ अभियान का आगाज, भारतीय सेना के जवानों और परिषद कर्मियों ने किया श्रमदान, नदी और तटों की सफाई के साथ पौधारोपण

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 30 September 2026, 8:04 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में नदी संरक्षण, पर्यावरणीय पुनर्स्थापना और हरित विकास को लेकर बरेली छावनी परिषद ने महत्वपूर्ण पहल की है। बुधवार को “सेविंग द रिवर नकाटिया से नाथ गंगा” अभियान चलाया गया। छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भारतीय सेना के जवानों, छावनी परिषद के अधिकारियों -कर्मचारियों और अन्य सहभागी संस्थाओं ने भाग लिया। अभियान के दौरान चिन्हित नदी क्षेत्रों में सामूहिक श्रमदान कर नदी और उसके आसपास के तटों की सफाई की गई। इसके साथ ही 11,000 वृक्षों के वृहद रोपण का अभियान भी चलाया गया।

नदी सफाई के साथ पर्यावरण सुधार पर जोर

अभियान के तहत नदी क्षेत्रों में जमा कचरा, मलबा, अवांछित सामग्री और अन्य प्रदूषक तत्वों को हटाने का काम किया गया। इसका उद्देश्य नदी तटों को स्वच्छ बनाने के साथ उनके पर्यावरणीय स्वरूप में सुधार करना बताया गया है। भारतीय सेना के जवानों के साथ छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर श्रमदान किया।अभियान को नदी संरक्षण के साथ सामूहिक भागीदारी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें: एक फोन कॉल और डॉक्टर के उड़े 48 लाख रुपये; कानपुर पुलिस ने बेनकाब किया साइबर गैंग; 611 खातों में फैला था जाल

11 हजार पौधों से विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर

अभियान का प्रमुख हिस्सा “नकाटिया नाथ गंगा ग्रीन कॉरिडोर” की परिकल्पना है। चिन्हित क्षेत्रों में 11,000 वृक्षों का रोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य नदी तटों पर हरित आवरण बढ़ाना, जैव-विविधता को समर्थन देना और नकाटिया से नाथ गंगा तक एक सतत हरित पट्टी विकसित करना है।

ये भी पढ़ें: शिक्षक दंपती हत्याकांड: हत्याकांड के बाद पुलिस पर फूटा गुस्सा, शव वाहन रोककर किया प्रदर्शन

नदी तटों के पारिस्थितिक पुनर्स्थापना पर भी काम

अभियान के दौरान संवेदनशील नदी तटीय क्षेत्रों की सफाई के साथ मलबे और अवांछित वनस्पति को हटाने का काम भी किया गया। इसके अलावा आगामी संरक्षण और वृक्षारोपण गतिविधियों के लिए चिन्हित क्षेत्रों को तैयार किया गया। छावनी परिषद के अनुसार, यह पहल केवल एक दिन के सफाई या वृक्षारोपण अभियान तक सीमित नहीं है। इसे नदी स्वच्छता, हरित कॉरिडोर, जल संरक्षण, नदी तटों के पारिस्थितिक पुनर्स्थापना और जनभागीदारी को जोड़ने वाली दीर्घकालिक पहल के रूप में आगे बढ़ाने की परिकल्पना है।

Location :  Bareilly

Published :  30 September 2026, 8:04 PM IST

Related News

Advertisement