

सरयू नदी के बढ़े जलस्तर से तलहटी में बसे गाँव के लोगो की मुश्किलें बढ़ गयी है। किसानों की फसले पानी मे डूबने लगी है। दर्जनों ग्रामीणों के घरों में पानी प्रवेश कर गया जो बंधे पर बसे हैं। पढ़ें पूरी खबर
नदी में कटान के चलते गांव में घुसा पानी
बाराबंकी: इस समय कई शहर बाढ़ की चपेट में आ गए। इस कारण लोगों को बुरा हाल हो गया। इसी बीच सरयू नदी के बढ़े जलस्तर से तलहटी में बसे गाँव के लोगो की मुश्किलें बढ़ गयी है। किसानों की फसले पानी मे डूबने लगी है। दर्जनों ग्रामीणों के घरों में पानी प्रवेश कर गया जो बंधे पर बसे हैं। शौच प्रकाश सहित मूलभूत सुविधाओ की कमी के चलते भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।
मकान पर खतरा मंडराने लगा
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम 5 बजे एल्गिन ब्रिज पर मापे गए जलस्तर के अनुसार खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष 106.540 सेमी पर स्थिर रहा जो लाल निशान के पार 47 सेंटीमीटर ऊपर चल रहा है। गिरजा बनवास बैराज से बुधवार को पानी छोड़ा गया था जो बाराबंकी सरहद में पहुंच गया है, जिससे तपेसिपाह सिसौंडा लहडरा बुद्धईपूरवा सहित दर्जनों गाँव पानी से घिर गए हैं। किसानों की फसले जलमग्न हो गयी हैं। कोरिनपुरवा के पास नदी कटान कर रही, जिससे गाँव निवासी राजेन्द्र प्रसाद के मकान पर खतरा मंडराने लगा है। यहां पर अगले वर्ष कटान रोकने के लिए ठोकर बनाकर ट्यूब लगाया गया था जिससे काफी राहत मिली थी। इस बार कोई प्रबंध नही किया गया है।
महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना
पीड़ित परिवार ने बचाव हेतु उच्चधिकारियों से गुहार लगाई है। पूर्व में इसी गांव में नदी के किनारे बसे मंशाराम प्रकाश रमेश दाताराम कैलाश सुरेश राकेश के पक्के मकान बाढ़ में शमा गए थे। हरिबंश ने बताया कि पूर्व में बनाये गए शौचालय जर्जर हो गए हैं बाढ़ से खेतों समेत जगह जगह पानी भरा है जिससे शौच के लिए पुरषों व महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रकाश की भी उचित व्यवस्था नही है। मल्लाहन पुरवा परसादी पुरवा के तमाम मकानों में पानी प्रवेश कर गया। जिससे सुदर्शन महेश शिवकुमार सुरेश कलावती महादेव सहित कई बाढ़ पीड़ित अपने परिवार व जानवरों के साथ बंधे पर तिरपाल तानकर बसे हैं।
‘बागी 4’ का धमाका: पहले ही दिन किया तगड़ा कलेक्शन, क्या टाइगर और संजय की जोड़ी तोड़ेगी रिकॉर्ड?