सवारी बनकर आया, मालिक बनकर उड़ाया; बलरामपुर के शातिर ऑटो लिफ्टर के होश उड़ाने वाले कारनामे

बलरामपुर में चाबी लगी देखते ही सीएनजी ऑटो लेकर फुर्र होने वाले शातिर चोर की चालाकी आखिरकार धरी की धरी रह गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने नंबर प्लेट पर काली पन्नी चिपकाई थी, लेकिन चेकिंग के दौरान उसका राज खुल गया। जानिए कैसे पकड़ी गई ऑटो लिफ्टर की यह अनोखी चाल...

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में वाहन चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी चाबी लगी सीएनजी ऑटो को मौका मिलते ही लेकर फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए उसने ऑटो की नंबर प्लेट पर काली पन्नी चिपका दी और कई दिनों तक वाहन को छिपाकर रखा। हालांकि उतरौला पुलिस की चेकिंग के दौरान उसकी चालाकी पकड़ी गई और चोरी का ऑटो बरामद कर लिया गया।

चालक के हटते ही ऑटो लेकर भाग गया आरोपी

​वाहन चोरी की इस अनूठी वारदात की शुरुआत तब हुई जब मनकापुर का रहने वाला रहमान अहमद एक सीएनजी ऑटो में सवारी बनकर सवार हुआ। सफर के दौरान रास्ते में जैसे ही चालक गाड़ी की चाबी लगी छोड़कर कुछ दूरी पर गया, आरोपी को अपनी चाल चलने का मौका मिल गया।

Balrampur: नशे का धंधा ज्यादा दिन नहीं चलता… स्मैक बेचने पहुंचे दो तस्करों पर पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

चालक के हटते ही वह तुरंत स्टेयरिंग पर बैठा और ऑटो लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। पकड़ा न जाए, इसके लिए वह कई दिनों तक वाहन को छिपाए रहा।

पुलिस चेकिंग में खुल गया चोरी का राज

​मामला थोड़ा ठंडा पड़ने पर उसने पुलिस को चकमा देने के लिए नंबर प्लेट पर काली पन्नी चिपका दी और गाड़ी को अपने इलाके की तरफ ले जाने लगा।

Balrampur: अवध के अवधेश के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, जानिए भाजपा की इस बड़ी लामबंदी के सियासी मायने

महुआधनी के रास्ते मनकापुर जाने की फिराक में निकले आरोपी को बभनी बुजुर्ग के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने रोक लिया। नंबर प्लेट पर संदिग्ध पन्नी देखते ही जब पुलिस ने उसे हटाया, तो चोरी हुए ऑटो का असली नंबर सामने आ गया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Location :  Balrampur

Published :  31 July 2026, 5:45 PM IST

Related News

Advertisement