बलरामपुर में परीक्षा की उल्टी गिनती, DM डॉ. विपिन कुमार जैन खुद संभालेंगे कमान, सुरक्षा के कड़े पहरे

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में रविवार को होने वाली राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2026 के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की निगरानी और नोडल अधिकारी मृदुला आनंद के नेतृत्व में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Balrampur : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। रविवार को जिला मुख्यालय पर बने चार खास परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस बड़े इम्तिहान में कुल 1802 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन, साफ-सुथरी और पारदर्शी तरीके से पूरी हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और इंतजामों का पूरा ताना-बाना बुन लिया है।

मृदुला आनंद को बनाया गया नोडल अधिकारी

​इस पूरी परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के कराने की जिम्मेदारी खुद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन संभाल रहे हैं, जो पूरी व्यवस्था पर सीधी नजर रखेंगे। उनके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद को इस परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा बेहद संवेदनशील है, इसलिए गोपनीयता और नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा आयोग के गाइडलाइंस के हिसाब से ही काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Balrampur: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, जानिए कैसे निकली हैकड़ी?

सेंटर्स पर अफसरों की ड्यूटियां

​तैयारियों के तहत अलग-अलग सेंटर्स पर अफसरों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर 338 छात्र परीक्षा देंगे, जहां की मुख्य जिम्मेदारी प्रधानाचार्य गीता गौतम और सहायक जिम्मेदारी आशीष कुमार को मिली है। वहीं, एमएलके पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय केंद्र पर 384 छात्रों के लिए प्रो. एके द्विवेदी और नवनीत श्रीवास्तव को तैनात किया गया है। इसी कॉलेज के कला संकाय केंद्र पर सबसे ज्यादा 600 अभ्यर्थी बैठेंगे, जिसकी देखरेख प्रो. जेपी पांडेय और हाफिजुर रहमान करेंगे।

वाणिज्य संकाय केंद्र पर 480 परीक्षार्थियों के इंतजाम के लिए प्रो. बीणा सिंह और प्रशांत कुमार को लगाया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दीप नारायण वर्मा और रामवचन को रिजर्व अधिकारी के तौर पर मुस्तैद रखा गया है ताकि परीक्षा बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

Location :  Balrampur

Published :  13 June 2026, 11:43 AM IST

Advertisement