Balrampur News: शक ने पति को बनाया हैवान, पत्नी को जिन्दा जलाया, मचा हड़कंप

पुलिस ने पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 मई की रात कोतवाली उतरौला क्षेत्र की है।

बलरामपुर: पुलिस ने पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 मई की रात कोतवाली उतरौला क्षेत्र की है। जहां छत पर सो रही पत्नी पर उसी के पति ने पेट्रोल डाल के आग इसलिए लगा दिया था क्योंकि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेश था।

डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने दी है।

यह है मामला

10 मई की रात में ग्रामीण बैंक महदेइया थाना उतरौला की पुलिस पिकेट ड्यूटी पर थी। उसी समय रात्रि लगभग 12.26 बजे बैंक के पास से महिलाओ और पुरूषो की जोर-जोर से रोने व चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर टीम को पहुंचने पर पता चला कल्लू पुत्र मंजूर उम्र करीब 62 वर्ष ने अपने भतीजे हसनू के साथ मिलकर अपनी पत्नी बुच्चा पर पेट्रोल छिड़क कर जिन्दा जलाने का प्रयास किया था। जिसमें उसकी 17 वर्षीय पुत्री निशा भी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस टीम ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 11 मई को इलाज के दौरान बुच्चा की मौत हो गई थी।

गठित की गई थी पुलिस टीम

घटना के बाद कल्लू की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच टीम का गठन किया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसपी विकास कुमार ने बताया कि निरीक्षक मृत्युजंय सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर की सूचना मिली कि कल्लू पकड़ी चौराहे पर है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कल्लू को पकड़ी चौराहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पत्नी के नजायज संबंध का था शक

कल्लू उर्फ मकसूद ने बताया कि उसकी पत्नी का चालचलन ठीक नही था। जिसके चलते आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद के चलते ही वह करीब डेढ़ साल से सूरत चला गया था।

मेरी मंझली लड़की निशा की तबितय ज्यादा खराब थी और उसने मुझे फोन करने कहा कि अब्बा चले आयो नही तो मैं मर जाउंगी । तब मैं मजबूरी मे घर आया था। जब मैं घर पहुंचा तो फिर से घर में विवाद होना शुरू हो गया।

उसने बताया कि 10 मई को मेरी पत्नी बुच्चा खाला की लड़की की दवा लेने जलाल पुरवा जा रही थी। मै भी उसके पीछे-पीछे जलालपुर खाला के घर गया लेकिन ये मुझे वहां पर नही मिली तो मुझे लगा कि मुझसे बहाना करके किसी और से मिलने गई है। जिससे मेरा संदेह पक्का हो गया।

बुच्चा वापस आई और रात को छत पर जाकर सो गई। तब मैने धीरे से बुच्चा के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। लेकिन बुच्चा हमारी लड़की निशा उर्फ अनीशा के पास भागकर चली गई थी जिससे बुच्चा के साथ-साथ मेरी लड़की भी जलने लगी। इसी दौरान मेरा पैर भी झुलस गया था और मै वहां से भाग गया था।

Balochistan Announcement: पाकिस्तान के हुए दो टूकड़े, बलूचिस्तान ने किया आजादी का एलान, मिर यार बलोच ने पाकिस्तान को दी वार्निंग

 

Location :  Balrampur

Published :  14 May 2025, 5:48 PM IST

Related News

Advertisement